हालात

मध्य प्रदेश: खरगोन हिंसा के बाद भारी मात्रा में हथियार जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार, हुए अहम खुलासे

गिरफ्तार 7 आरोपियों में एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर फायरिंग करने वाला आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम भी शामिल है। उसे पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी तूफान सिंह सिकलीगर भी गिरफ्तार किया गया है। तूफान सिंह पर अवैध हथियार सप्लाई के 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के खरगोन में राम नवमी के दिन हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरमाद किया। साथ ही पुलिस ने 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिले की गोगावा पुलिस ने ग्राम सिगनुर में दबिश देकर 6 स्थानों से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया और 17 अवैध पिस्टल के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री जब्त की है।

गिरफ्तार 7 आरोपियों में एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर फायरिंग करने वाला आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम भी शामिल है। उसे पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी तूफान सिंह सिकलीगर भी गिरफ्तार किया गया है। तूफान सिंह पर अवैध हथियार सप्लाई के 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। एसपी रोहित काशवानी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुछ लोग देश के कई राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई किया करते थे।

आईपीएस अंकित जायसवाल ने बताया कि हम लोगों को मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि खरगोन से अवैध हथियार बाहर सप्लाई हो रहे हैं। एसपी सिद्धार्थ चौधरी को गोली मारने वाले आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम ने भी बताया था कि उसने पिस्टल तूफान सिंह नाम के एक व्यक्ति से खरीदी थी।

इससे पहले 25 अप्रैल को आरोपी मोहसिन उर्फ वसीम से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुंदा नदी के किनारे से पिस्टल बरामद की थी। तब मोहसिन ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि उसने अवैध पिस्टल सिगनुर के सिकलीगर तूफान सिंह से खरीदी थी। तभी से पुलिस बाकी के आरोपियों की तलाश में जुट गई थी और अब इनकी गिरफ्तारी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?