
महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। आज सुबह कार और कंटेनर की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके परप पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को खंडाला के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।
Published: 30 Jan 2022, 10:58 AM IST
बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। लोनावला ग्रामीण पुलिस के अनुसार, लोनावला से पुणे की ओर जा रही एक ईको कार के चालक ने पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार ने दोनों मार्गों पर डिवाइडर को पार कर पुणे से पुणे की ओर जा रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एक कंटेनर से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Published: 30 Jan 2022, 10:58 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 30 Jan 2022, 10:58 AM IST