हालात

महाराष्ट्र: IAS पूजा खेडकर की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया, किसानों पर बंदूक तानने का वीडियो हुआ था वायरल

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया है। मनोरमा खेडकर पर कथित तौर पर अवैध बंदूक रखने और किसानों पर बंदूक तानने का आरोप है। हाल ही में मनोरमा खेडकर का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें पुणे जिले के मुलशी गांव में जमीन विवाद के दौरान किसानों पर पिस्तौल लहराते हुए देखा गया था।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है।

पूरा मामला क्या है?

मनोरमा खेडकर का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह वह पिस्तौल से धमकाते हुए देखी गई थीं। बताया जाता है कि वीडियो में खेडकर की मां मनोरमा मेट्रो रेल निर्माण श्रमिकों से बहस करती नजर आ रही हैं, जहां कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।

वायरल वीडियो पर पुलिस का बयान आया था। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पिछले हफ्ते कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। एक अधिकारी के मुताबिक, वह वीडियो पूजा के पिता दिलीप खेडकर द्वारा पुणे के मुलशी तहसील के धाडवाली गांव में खरीदी गई एक जमीन से जुड़ा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि मनोरमा खेडकर ने पड़ोसी किसानों की जमीन पर अतिक्रमण किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Jul 2024, 10:33 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो