हालात

LIVE: बापू की धरती पर लगे ‘चौकीदार चोर है’ के नारे, राहुल बोले, मोदी जी ने देश को तोड़ने का किया काम

महाराष्ट्र के वर्धा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। एचएल पिछले 70 सालों से विमान बना रही है, फिर भी अनिल अंबानी को राफेल सौदा दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मोदी जी ने आपका भरोसा तोड़ दिया है, अब कांग्रेस पर भरोसा कीजिए: राहुल गांधी

राहुल गांदी ने कहा कि मोदी जी को आपने देख लिया, उनकी गाड़ी फेल हो गई, उन्होंने भरोसा तोड़ दिया है, अब कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कीजिए।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

तेल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार कदम नहीं उठा रही है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मंच से देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पेट्रोल के दाम घट रहे हैं, लेकिन हिंदुस्तान में दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

हम आपके मन की बात सुनना चाहते हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा में पहुंचे लोगों से कहा कि हम आपके मन की बात सुनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोटे, कमजोर और युवाओं की पार्टी है। राहुल गांधी ने कहा कि वर्धा के किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया गया।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

मोदी जी ने युवाओं को धोखा दिया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं नौकरी देने का वादा किया था, क्या ये सच था? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं को धोखा दिया है।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

देश में हुए घोटालों के लिए 'चौकीदार' ही भागीदार है: राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में कई घोटाले सामने आए हैं और इन घोटालों में ‘चोकीदार’ ही भागीदार है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया। एचएल पिछले 70 सालों से विमान बना रही है, फिर भी अनिल अंबानी को राफेल सौदा दिया गया। मोदी जी की मदद से बड़े-बड़े व्यापारियों ने अपना कालाधन सफेद कर लिया”

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

बापू की धरती पर लगे ‘चौकीदार चोर है’ के नारे, कांग्रेस की रैली में उमड़ा जनसैलाब

महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक रैली को संबोधित कर रहे है। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। रैली में लोगों ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाए हैं।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

बीजेपी-आरएसएस बापू को अपनाने का कर रही है ढोंग: कांग्रेस

महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “दो तरह की विचारधाराएं गांधी जयंती मना रही हैं। एक कांग्रेस है, जिसके दिल में गांधी हैं और दूसरी तरफ गोडसे की विचारधारा है जो राजनीतिक फायदे के लिए गांधी के सामने झुकती है, लेकिन यह सिर्फ वोट पाने के लिए है।”

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस को संबोधित किया। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस महात्मा गांधी को अपनाने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा, “कार्यसमिति की बैठक में दो खास तौर पर दो चीजों पर बात की गई। पहला गांधी चिंतन और दूसरा गांधी विचार। इन दोनों चीजों को आत्मसात करने का फैसला लिया गया है। कार्यसमिति ने यह माना कि आरएसएस ने बापू के विचारों के उलट काम किया है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि नये स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत मोदी सरकार के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नफरत और भय फैलाने का काम करती है। सुरेजवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति की है।

सुरजेवाला ने कहा, “मोदी सरकार ने संवैधानिक और मानवीय मूल्यों को खत्म कर दिया है। बीजेपी बापू के चश्मे को प्रचार के लिए उधार तो ले सकती है, लेकिन उसे आत्मसात नहीं कर सकती। हम ऐसी ताकतों को बेनकाब करेंगे। हम उन ताकतों को हराएंगे जो देशवासियों की आवाजों को दबा रही हैं। हमारी यह लड़ाई चुनाव के बाद भी चलती रहेगी।”

सुरजेवाला ने कहा, “कार्यसमिति ने यह ध्यान दिया कि बापू और शास्त्री जयंती पर हजारों किसानों पर लाठियां चलाई गईं। किसान मोदी सरकार से इंसाफ मांगने दिल्ली आ रहे थे। किसानों पर गोलियां चलाना मोदी सरकार का चरित्र है।”

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

महाराष्ट्र के वर्धा में खाना खाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना बर्तन खुद धोया।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म

महाराष्ट्र के वर्धा के सेवाग्राम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक खत्म होने के बाद राहुल गांधी स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सोनिया गांधी भी मौजूद हैं।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

महाराष्ट्र: सेवाग्राम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

महाराष्ट्र के वर्धा के सेवाग्राम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य मौजूद हैं।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

महाराष्ट्र: महात्मा गांधी के ‘वर्धा’ में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य महाराष्ट्र के वर्धा पहुंच गए हैं। सेवाग्राम पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी नेताओं ने महत्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के खिलाफ ‘बीजेपी सत्ता छोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही यहां पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी होगी। इसके अलावा यहां पर एक पैदल मार्च भी निकाला जाएगा, जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे।

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Oct 2018, 12:42 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के नाम लिखा पत्र, कहा- पूरी ताकत से जुट जाएं, मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

  • ,
  • वोटिंग आंकड़ा बढ़ने पर TMC ने फिर चुनाव आयोग को घेरा, क्षेत्र-वार मतदान प्रतिशत तत्काल मुहैया कराने की मांग की

  • ,
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप : कोलकाता पुलिस शिकायत की सामग्री की कर रही जांच

  • ,
  • अर्थजगतः मस्क ने बफेट को टेस्ला में निवेश का दिया न्यौता और ट्विटर के संस्थापक डोर्सी ने छोड़ा ब्लूस्काई बोर्ड

  • ,
  • 'मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे', राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र