हालात

महाशिवरात्रि: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई लोगों ने देशवासियों को दी बधाई

आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। देश भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी समेत कई लोगों ने ट्वीट कर देशवासियों का बधाई दिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाशिवरात्रि के महापर्व पर देश भर के मंदिरों में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। शिव मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। मंदिरों के बाहर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। महाशिवरात्रि त्योहार को देखते हुए देश के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। वहीं राष्ट्रपति ने महाशिवरात्रि पर सभी देशवासियों को नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है, “आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य आए। ऊँ नम: शिवाय!”

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, “देवाधिदेव महादेव के अवतरण स्वरूप मनाए जाने वाले पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ये महादेव की ही महिमा है कि उन्होंने अमृत के बदले विष का सेवन करके सृष्टि की रक्षा की। हर हर महादेव..”

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, ठमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव से भारत की निरंतर खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?