हालात

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, आज हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान, राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। ऐसे में आज जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुच रहे हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में आज महाशिवरात्रि की धूम है। महाशिवरात्रि के दिन आज हरिद्वार में पहला शाही स्नान है। आज शाही स्नान पर आम आदमी को सुबह 7 बजे तक स्नान करने दिया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे। इसके बाद निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा करीब 1 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे। फिर महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा करीब 4 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे। नागा-साधुओं का भी शाही स्नान होगा।

देशवासियों को शिवरात्रि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव!

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ईडी ने हिरासत में लिया, आजम खां बोले- अब कहने को बचा ही क्या है?

  • ,
  • जन-महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए