हालात

मध्य प्रदेश में टला बड़ा हादसा, रतलाम-अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

रेलवे अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह रतलाम से अम्बेडकर नगर आने वाली डेमू ट्रेन के ड्राइविंग मोटर कोच में प्रीतम नगर रेल्वे स्टेशन के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थिति को संभाला।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रतलाम से इंदौर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। इसके बाद यात्री गाड़ी से नीचे उतर गए और कई किलोमीटर पैदल चलकर रेल्वे स्टेशन पहुंचे। रेल्वे अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह रतलाम से अम्बेडकर नगर आने वाली डेमू ट्रेन के ड्राइविंग मोटर कोच में प्रीतम नगर रेल्वे स्टेशन के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

बताया गया है कि ड्राइविंग मोटर कोच से आग दो डिब्बों तक पहुंचाी और आग ने विकराल रुप ले लिया। आग की लपटें देखकर यात्रियों ने बोगी से निकल कर जान बचाई। सभी यात्री बोगी से सुरक्षित नीचे उतर गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: बैंकिंग, रिलायंस के शेयरों में आई तेजी और US इन्फ्लेशन डेटा आते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल