
मथुरा में राधा जन्मोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। ये दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुई। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है।
प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined