हालात

कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 14 बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर

कोटा के काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों द्वारा हर साल शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में कई बच्चे अकेले आए थे। हादसे के बाद मौके पर खलबली मच गई और मोहल्ले के लोग बच्चों को गोद में लेकर अस्पताल भागे। घायल बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 14 बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर
कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 14 बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर फोटोः IANS

राजस्थान के कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान करंट लगने से 14 बच्चे घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि ये बच्चे शिव बारात में भाग ले रहे थे। तभी उनके द्वारा ले जा रहे झंडों के हाईटेंशन केबल से छू जाने के कारण करंट लगने से वे झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक, नीचे जमीन पर पानी होने के कारण करंट तेजी से फैल गया और बच्चे उसकी चपेट में आ गए। कोटा के काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों द्वारा प्रत्येक वर्ष शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में कई बच्चे अकेले आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मोहल्ले के लोग बच्चों को गोद में लेकर अस्पताल की ओर भागे। घायल बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ ने बताया कि एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक अन्य 50 प्रतिशत झुलस गया है। बाकी बच्चे 10 प्रतिशत जल गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी की उम्र नौ से 16 साल के बीच है। हादसे की खबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रशासन को घायल बच्चों को सर्वोत्तम इलाज के साथ तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी। वहीं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने हादसे पर चिंता जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?