हालात

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, कई लोग मलबे में दबे, राहत और बचाव कार्य जारी

अचानक गिरी इस छत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेंटर गिरने के समय वहां काम कर रहे 10 से अधिक मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

Published: undefined

अचानक गिरी इस छत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक लगभग तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Published: undefined

फिलहाल बाकी मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार लेंटर डालने का काम चल रहा था और उसी दौरान अचानक संरचना ढह गई।

हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक रूप से निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कमजोर संरचना को संभावित कारण माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Published: undefined

घटनास्थल पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके और बचावकर्मियों के काम में बाधा न आए। बचाव टीमें मशीनों की मदद से मलबा हटाने में लगी हुई हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

Published: undefined

ग्रेटर नोएडा के प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। स्थानीय निवासियों में इस हादसे को लेकर भय और आक्रोश दोनों दिखाई दे रहा है। आसपास के क्षेत्रों के लोग भी घटनास्थल पर जुटे हुए हैं और राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...