हालात

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, पानी के टैंकर से टकराई बस, आठ लोगों की मौत, 12 घायल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लखनऊ से दिल्ली जा रही एक बस शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पौधों की सिंचाई करने वाले पानी के एक टैंकर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा, "यह दुर्घटना अपराह्न करीब दो बजे सकरावा इलाके में हुई, जब बस एक्सप्रेसवे पर पानी के टैंकर से टकरा गई।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे जल शक्ति राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने घायलों को बचाने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने के लिए अपना काफिला रुकवाया।

सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें सड़कों पर अधिक सावधान रहने और यातायात नियमों, सुरक्षा उपायों का पालन करने की आवश्यकता है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ और कुणाल खेमू ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

  • ,
  • राहुल गांधी ने एफआईआर को बताया मेडल की तरह, कहा- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी जंतर-मंतर की तरफ पैदल रवाना, रोकने के लिए बैरिकेड्स और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की दम घुटने से मौत, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

  • ,
  • यूपी के पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-बस्ती समेत कई जिलों के कप्तान बदले