हालात

हीरोपंती पड़ गई भारी! गाजियाबाद में बुलेट चलाते बीयर पी रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 31 हजार का हुआ चालान

गाजियाबाद में एक्सप्रेस-वे पर बुलेट चलाते समय बीयर पीते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस ने उसका 31 हजार रुपये का चालान काटा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी का फिर एक वीडियो सामने आया है। बुलेट मोटरसाइिकल पर बैठा एक शख्स बियर पी रहा है। एक हाथ से वो बियर कैन और दूसरे हाथ से हैंडल पकड़कर बुलेट चला रहा है। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'शहर तेरे में घूमे गाड़ी सिस्टम सारा हाले है, मन्ने सुनी तू ऑन रोड पर पैग मारता चाले है।'

ये वीडियो एक्सप्रेस-वे पर मसूरी क्षेत्र का बताया गया है। एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया वाहन संचालन प्रतिबंधित है। वीडियो वायरल होते ही गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई। नंबर के आधार पर बुलेट का 31 हजार रुपए का चालान काट दिया। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि इस मामले में अभी आगे की विधिक कार्रवाई थाना मसूरी पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसके बाद देर रात मसूरी थाना पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है।

अनुज गांव नूरपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया कि रील बनाने के लिए उसने ऐसा किया था। फिलहाल पुलिस अनुज को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड और एक्सप्रेस वे पर कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं और सबसे बड़ी बात है कि पुलिस ने ऐसे वीडियोज का संज्ञान लेकर उन पर कार्रवाई भी की है। लेकिन फिर भी यह रील बनाने वाले ऐसे वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा