
गोवा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। बीजेपी ने 20 सीटें जीती हैं, कांग्रेस ने 9 जीत ली है और 2 पर आगे है। महाराष्ट्रवादी गोमांतक और आप ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीयों ने 3 पर जीत हासिल की है। इस तरह गोवा में सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा कि गोवा चुनाव के नतीजों से निराश हैं, बेहतर स्थिति की उम्मीद थी। हम एक जिम्मेदार विपक्ष बने रहेंगे और मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाएंगे। राज्य विधानसभा के भीतर और बाहर विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, “हम गोवा के लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। हमारे उम्मीदवारों ने कई बाधाओं के बावजूद बहादुरी से लड़ाई लड़ी। लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट किया और हम इसे स्वीकार करते हैं। कई निर्वाचन क्षेत्रों में हम बहुत कम अंतर से हारे।”
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा में 40 सीटों में से बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को 12 सीटों पर बढ़त है। टीएमसी 3 और आम आदमी पार्टी 2 सीट पर और अन्य 4 सीटों पर आगे है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जनता के फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।”
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा में 40 सीटों में से 40 सीटों पर रुझान आए गए हैं। बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 12 सीटों पर बढ़त है। टीएमसी 3 और आम आदमी पार्टी 2 सीट पर आगे चल रही है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
मणिपुर की 60 सीटों में से 60 सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक, यहां पर बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को 24 सीटों पर बढ़त है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
चुनाव आयोग के मुताबिक, गोवा की सभी 40 सीटों पर आधिकारिक रुझान में बीजेपी 18, और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम में अब तक लगभग 300 मतों से आगे चल रहे हैं।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा में चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, बीजेपी 17 सीटों पर आगे, कांग्रेस- 13, महाराष्ट्रवादी गोमांतक-5, आम आदमी पार्टी-1 सीट पर आगे है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा में 40 सीटों में से 40 सीटों पर रुझान आए गए हैं। बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 13 सीटों पर बढ़त है। टीएमसी चार और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा में बीजेपी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।
यूपी के नतीजे यहां देखें: उत्तर प्रदेश विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट 2022 LIVE
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
मणिपुर की 60 सीटों में से 40 सीटों के रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, यहां पर बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को 13 सीटों पर बढ़त है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा में कांग्रेस शुरुआती रुझानों में नंबर 1 पार्टी बन गई है। वहीं, बीजेपी दूसरे नंबर पर चल रही है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
मणिपुर में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी पांच सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस 18 सीटों पर और बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मणिपुर में 12 और गोवा में दो केंद्रों पर मतगणना हो रही है।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। मतगणना 8 बजे शुरू होगी।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। दोनों ही राज्यों में मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। मणिपुर में 12 और गोवा में दो केंद्रों पर मतगणना होगी।
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 10 Mar 2022, 7:16 AM IST