हालात

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा की सभी सांसदों से अपील- बिना भय और दबाव के सबसे योग्य उम्मीदवार को चुनें

मार्गरेट अल्वा ने सांसदों से कहा कि आप के समर्थन से अगर मैं उपराष्ट्रपति चुनाव में जीतती हूं तो मैं वादा करती हूं कि संसद में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सहमति बनाऊंगी और संसद के गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए सभी सांसदों के साथ मिलकर काम करूंगी।

फोटोः वीडियोग्रैब
फोटोः वीडियोग्रैब 

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी सांसदों से अपील की है कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का चुनाव पार्टी व्हिप के अधीन नहीं है, यह गुप्त मतदान द्वारा होता है। इसलिए सभी सांसदों से अपील है कि बिना किसी डर या राजनीतिक दबाव के सबसे उपयुक्त उम्मीदवार को वोट दें।

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि देश के कई राजनीतिक दलों के समर्थन से भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार बनना मेरे लिए विशेषाधिकार के साथ एक बड़े सम्मान की बात है। मैंने 50 वर्षों तक संसद के दोनों सदनों के सदस्य के तौर पर, एक केंद्रीय मंत्री के रूप में और एक राज्यपाल के पद पर काम किया है।

अपने संदेश में उन्होंने आगे कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव किसी और चुनाव की तरह नहीं है। इसे संसद चलाने के तरीके पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जाना चाहिए। आज संसद वस्तुतः एक अवरोध में है, साथ ही इसके सदस्यों के बीच कोई संचार नहीं है। यह लोगों की नजर में संसद को नीचा दिखाता है।

मार्गरेट अल्वा ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव किसी अन्य चुनाव की तरह नहीं है। संविधान के निर्माताओं ने यह तय किया कि इस चुनाव में व्हिप की कोई बाध्यता नहीं होगी और यह गुप्त मतदान के जरिये होगा। और ऐसा एक कारण की वजह से किया गया था। यह संसद के सदस्यों को उनके राजनीतिक दलों के दबाव में आए बिना सबसे योग्य और सक्षम उम्मीदवार को चुनने का मौका देता है, जिसके पास अनुभव हो और जो आसन से बिना भेदभाव के कार्य करे। मैं मानती हूं कि मैं ऐसी ही सक्षम उम्मीदवार हूं।

अंत में मार्गरेट अल्वा ने कहा कि "मैं संसद के हर एक सांसद से अपील करती हूं कि 6 अगस्त को होने वाले चुनाव में बिना किसी भय के मेरे पक्ष में मतदान करें। वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है जिससे डरा जाए। आप के समर्थन से अगर मैं उपराष्ट्रपति के चुनाव में चुनी जाती हूं तो मैं अपने आप से वादा करती हूं कि संसद में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सहमति बनाऊंगी और हमारे संसद के गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए आप सभी सांसदों के साथ मिलकर काम करूंगी। जय हिंद!"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति