हालात

अलीगढ़-हमीरपुर में बच्चियों के साथ बर्बरता पर सरकार से मायावती की मांग, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

कुरारा कस्बे के एक गांव में ईंट के भट्ठे में काम करने वाले एक दलित दंपति की 11 साल की बेटी शुक्रवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। तभी कुछ अज्ञात लोग उसे उठाकर कुछ दूर स्थित कब्रिस्तान के पास ले गए, जहां बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ हो रही रेप और हत्या की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या के बाद अब हमीरपुर में 11 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना पर मायावती ने कहा, ‘यूपी में अलीगढ़ के बाद अब हमीरपुर में 5वीं की मासूम छात्रा को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म व हत्या की दर्दनाक घटना लोगों को काफी ज्यादा विचलित कर रही है और वे अक्रोशित व आन्दोलित हो रहे हैं। इन घटनाओं की रोकथात हेतु समाज व सरकार को और ज्यादा सख्त व संवेदनशील होने की जरूरत है’।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में कुरारा कस्बे के एक गांव में दरिंदों ने एक 11 साल की मासूम बच्ची को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को पास के ही एक कब्रिस्तान की झाड़ियों में फेंक दिया। अगली सुबह खेतों के पास से गुजर रहे एक शख्स ने शव को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने इस बात की जानकारी तुरंत गांव के लोगों को दी, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

जानकारी के मुताबिक कुरारा कस्बे के एक गांव में ईंट के भट्ठे में काम करने वाले एक दलित दंपति की 11 साल की बेटी शुक्रवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। तभी कुछ अज्ञात लोग आए और उसे उठाकर कुछ दूर स्थित कब्रिस्तान के पास ले गए। वहां ले जाकर दरिंदों ने उसके साथ बलात्कार किया।

रेप के बाद दरिंदों ने बच्ची का गला दबाकर उसे मार डाला और शव झाड़ियों में फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद एडीजी, डीआईजी और एसपी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाक का बड़ा कदम, ईरानी विदेश मंत्री को बुलावा और होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के निकट सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकले, पूछताछ के बाद मिली बेल

  • ,
  • राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस

  • ,
  • चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

  • ,
  • पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया: राहुल गांधी