
मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से भारत में एलपीजी और ईंधन आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ा है। इस बीच उत्तर प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में संभावित बाधा के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की आशंका जताई जा रही है।
Published: undefined
जनसत्ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लखनऊ के अमीनबाद में मशहूर मधुरिमा रेस्टोरेंट के संचालक विनीत कुमार गुप्ता ने कहा कि अगर आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो अगले 2-3 दिनों में रेस्टोरेंट संचालन मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहारों के समय प्रतिदिन 2-3 सिलेंडर की मांग बढ़ जाती है।
वाराणसी के रेस्टोरेंट मालिक राजेंद्र अग्रवाल और आगरा के होटल संचालक अनूप गुप्ता ने भी सीमित स्टॉक के चलते कारोबार प्रभावित होने की संभावना जताई। कुछ व्यवसायी अस्थायी रूप से अपने रसोई घर बंद करने पर विचार कर रहे हैं।
लखनऊ के एक एलपीजी वितरक ने कहा कि असली चुनौती मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद सामने आएगी।
Published: undefined
भारत में एलपीजी की अधिकांश मांग आयात पर निर्भर है, जिसमें 80 फीसदी से ज्यादा आपूर्ति हॉर्मुज जलडमरूमध्य से होती है। पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग की वजह से इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। ऐसे में मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Published: undefined
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एलपीजी वितरक संघ के पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि फिलहाल सीमित स्टॉक से पंजीकृत ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल और अन्य जरूरी व्यवसायों को प्राथमिकता दी जा रही है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति घरों के लिए प्राथमिकता के साथ जारी रहेगी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined