हालात

मोदी और शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दावा किया कि यह कार्रवाई आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है और इसका उद्देश्य विरोध करने वालों को इतना डराना और अपमानित करना है कि वे दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत न करें।

मोदी और शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म: राहुल गांधी
मोदी और शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म: राहुल गांधी फोटोः @INCIndia

राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के बदसलूकी पर घेरा

महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है

बर्बरता आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है, ताकि आवाज उठाने से डरें

मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि सत्ता हाथ से जाते ही उनकी मनमानी की कहानी खत्म हो जाएगी।

दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है

राहुल गांधी ने कुछ लड़कियों के साथ बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यौन उत्पीड़न, कपड़े खींचना और निजी अंगों पर हमला, लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है।’’

जिस दिन सत्ता गई, उनकी मनमानी की कहानी खत्म

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि यह कार्रवाई आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है और इसका उद्देश्य विरोध करने वालों को इतना डराना और अपमानित करना है कि वे दोबारा सवाल उठाने की हिम्मत न करें। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी-शाह जानते हैं कि जिस दिन सत्ता हाथ से गई, उस दिन उनकी मनमानी की कहानी खत्म। उनका यही डर पुलिस तक पहुंचता है और हिंसा बनकर देश के युवाओं और महिलाओं पर टूट रहा है।’’

बर्बर कार्रवाई आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा

राहुल गांधी द्वारा साझा किए गए वीडियो में कुछ लड़कियां उनसे बातचीत करते हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों की बदसलूकी का विवरण देती नजर आती हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कपड़े खींचने और अनुचित तरीके से छूने समेत बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए