हालात

'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीदों पर घिरी मोदी सरकार, कांग्रेस बोली- शहीदों का अपमान करने के लिए इस्तीफा दें राजनाथ सिंह

कांग्रेस के ‘पूर्व सैनिक विभाग’ के प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने यह भी कहा कि रक्षा मंत्री के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बीजेपी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विषय में संसद में ‘‘झूठ बोलकर’’ शहीदों का अपमान किया है और ऐसे में उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए।

पार्टी के ‘पूर्व सैनिक विभाग’ के प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने यह भी कहा कि रक्षा मंत्री के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बीजेपी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मई 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हुए 6 सैन्यकर्मियों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक की एक दीवार पर अंकित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के बाद पहली बार सरकार ने छह शहीद सैन्यकर्मियों के नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए हैं।

चौधरी ने राजनाथ सिंह द्वारा पिछले साल जुलाई में संसद में दिए गए एक वक्तव्य का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार की बुनियाद झूठ पर टिकी है, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। देश पूछ रहा है कि हमारे शहीद जवानों के नाम सामने आने में 13 महीने क्यों लग गए? यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।’’

कांग्रेस ने कहा कि हमारी मांग-

⦿ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पद से हटाया जाए

⦿ रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाए

⦿ राजनाथ सिंह के झूठ में साथ देने के लिए नरेंद्र मोदी और BJP सांसद माफी मांगें

⦿ अग्निवीर योजना को पूरी तरह से खत्म किया जाए

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीदों का अपमान किया है, उनकी अनदेखी की है। सिंह ने सदन में झूठ बोला कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में किसी भी सैनिक की क्षति नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब राजनाथ सिंह संसद में झूठ बोल रहे थे कि किसी भी सैनिक की क्षति नहीं हुई है, तब भाजपा सांसद तालियां बजा रहे थे। इनमें से किसी को भी सदन में बैठने का हक नहीं है। ’’

चौधरी ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सेना और सैनिकों का अपमान किया है, हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश