हालात

मनी लॉन्ड्रिंग केस: सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 13 जून तक ED की कस्टडी में भेजा

ईडी ने हाल ही में जैन और उनके रिश्तेदारों समेत करीबी दोस्तों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 2.85 करोड़ रुपये नकद और 1.80 किलो वजन के सोने के 133 सिक्के बरामद हुए थे। इनके अलावा, कई जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

मनी लान्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हिरासत अवधि को पांच दिन और बढ़ा दिया गया है। ईडी अधिकारियों ने सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पांच और दिन की हिरासत मांगी।

कोर्ट में ईडी के अधिकारी ने कहा, छापे के दौरान हमने कई चीजें बरामद कीं, जिनको लेकर जैन से पूछताछ होनी है।

Published: undefined

दलील सुनने के बाद, अदालत ने ईडी की याचिका को स्वीकार कर लिया और जैन की हिरासत को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया।

ईडी ने हाल ही में जैन और उनके रिश्तेदारों समेत करीबी दोस्तों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 2.85 करोड़ रुपये नकद और 1.80 किलो वजन के सोने के 133 सिक्के बरामद हुए थे। इनके अलावा, कई जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए।

ईडी ने कहा था कि जिन लोगों के खिलाफ छापेमारी की गई, उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से धन शोधन में मंत्री की सहायता की थी।

एजेंसी ने कहा, हमने अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन और सिद्धार्थ जैन, राम प्रकाश ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के अध्यक्ष जीएस मथारू, जो प्रूडेंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स चलाते हैं, योगेश कुमार, ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक राम प्रकाश, अंकुश जैन के ससुर और और लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के ठिकानों पर छापेमारी की।

जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। 31 मई को ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 'खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

  • ,
  • ईरान होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा, ईरानी राजदूत का दिल्ली में बड़ा ऐलान

  • ,
  • बंगालः पीएम मोदी की घोषणाओं से पहले ममता का बड़ा दांव, 5 समुदायों के लिए बोर्ड का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रोहित पवार का बड़ा दावा, अजित पवार के विमान के ब्लैक बॉक्स डेटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तुर्की में घुसी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया और ईरान को ट्रंप ने दी फिर चेतावनी