हालात

'मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ', यूपी बीजेपी में खटपट के बीच अखिलेश के पोस्ट से मची हलचल

ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का यह बयान BJP की तरफ से चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर दी जा रहीं है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश का सियासी पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है। BJP में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऑफर दिया है। कहा है, मानसून ऑफर है -100 लाओ और सरकार बनाओ। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

बताया जा रहा है कि उनकी यह बयानबाजी BJP की तरफ से चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर दी जा रहीं है। इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है कि लौट के बुद्धू घर को आए।

गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि यूपी में BJP सरकार कमजोर हो गई है। इसलिए ये लोग अपने फैसले वापस ले रहे हैं। BJP के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में सब खत्म कर दिया। इन लोगों ने कुर्सी के चक्कर में जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब दिया कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, BJP की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। BJP 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा