हालात

मोरबी पुल हादसा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का परिणाम, गुजरात के CM को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, गुजरात में मोरबी पुल का पतन बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का परिणाम था। इस घटना में अपनी जान गंवाने वालों के लिए संवेदना, मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि मोरबी पुल गिरने के बाद भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, गुजरात में मोरबी पुल का पतन बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का परिणाम था। इस घटना में अपनी जान गंवाने वालों के लिए संवेदना, मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है।

सीएम केजरीवाल ने कहा, यह बड़े भ्रष्टाचार का मामला है और इसे दबाने के प्रयास किए जा रहा है। एक घड़ी कंपनी को पुल की मरम्मत करने का ठेका बिना किसी निविदा के दिया गया। प्राथमिकी में न तो कंपनी का नाम न ही मालिक का नाम है।

वहीं जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को पैसे दिए जाने के आरोप पर केजरीवाल ने कहा कि यह मोरबी पुल ढहने से ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, पंजाब चुनाव से पहले उन्होंने कुमार विश्वास को लाया था, अब गुजरात का इतना बुरा हाल है कि पीएम मोदी को तिहाड़ में बंद सुकेश चंद्रशेखरन जैसे ठग की जरूरत है। यह मोरबी से ध्यान हटाने की कोशिश है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति