
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। हर दिन कोरोना के केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी में कोरोना के 1009 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक मरीज की मौत भी हुई है। बुधवार के नए केसों के साथ ही राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 2641 हो गई है। वहीं संक्रमण दर भी बढ़कर 5.7 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 632 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे
Published: undefined
राजधानी में कोरोनी की रफ्तार को देखते हुए पाबंदियों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। इसके तहत अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, साथ ही इस नियम का पालन न करने वालों पर 500 रुपए जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined