हालात

सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा, दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया, कल होगा अंतिम संस्कार

सुब्रत रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट, मीडिया और वित्तीय क्षेत्र में बड़ा व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया था। वह लंबे समय से अपने समूह की कंपनियों में कई अनियमितताओं के मामले में कानूनी लड़ाइयों का सामना कर रहे थे। उन पर नियमों को दरकिनार करने का आरोप था।

सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा, दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया, कल होगा अंतिम संस्कार
सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा, दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया, कल होगा अंतिम संस्कार फोटोः IANS

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया। पार्थिव शरीर को सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां लोग अंतिम दर्शन उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में किया जाएगा।

Published: undefined

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में हो गया था। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से बुधवार शाम को लखनऊ लाया गया।

Published: undefined

परिवार के लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक सुब्रत राय का शव लोगों के दर्शन के लिए वहां रखा जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पहुंच सकते हैं। सहारा श्री का अंतिम संस्कार गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में किया जाएगा।

Published: undefined

गौरतलब है कि सुब्रत रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट, मीडिया और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में बड़ा व्यापारिक साम्राज्य बनाया था। बीच में वह एक बड़े विवाद के केंद्र में भी रहे और उन्हें अपने समूह की कंपनियों के संबंध में कई नियामक और कानूनी लड़ाइयों का सामना करना पड़ा। उन पर नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • वोट चोरी, सरकार चोरी के बाद अब ‘सीट चोरी’, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदी ने मुकाबला ही खत्म कियाः राहुल गांधी

  • ,
  • मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर, विरोध में बंद का दिखा असर, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला