
मध्य प्रदेश के भोपाल में बड़ी झील के पास प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में जिला प्रशासन ने कार्रवाई के लिए 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जो तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) के 50 मीटर दायरे में आते हैं। प्रशासन द्वारा 6 अप्रैल से शुरू हुआ यह अभियान 21 अप्रैल तक चलेगा, यानी 15 दिनों तक यह कार्रवाई चलेगी।
Published: undefined
पहले दिन भदभदा इलाके में बुलडोजर गरजा। इस इलाके में प्रशासन ने 9 दुकानों पर कार्रवाई की। बुलडोजर एक्शन के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था, ताकि किसी भी विरोध कि स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जताया। वहीं, प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
प्रशासन के मुताबिक, 16 मार्च 2022 को भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने के बाद बड़ा तालाब से 50 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के निर्माण को अवैध माना जाएगा। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि नियमानुसार सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
Published: undefined
यह झील भोपाल शहर की पहचान है। 11वीं शताब्दी में राजा भोज ने इस झील का निर्माण कराया था। यह देश की सबसे पुरानी मानव निर्मित झीलों में से एक है। यह झील शहर के पीने के पानी का मुख्य स्रोत है। साल 2002 में इसे 'रामसर साइट' का दर्जा मिला। यहां बोट क्लब, खूबसूरत व्यू और वॉटर स्पोर्ट्स सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। बड़ी झील को भोजताल या अपर लेक भी कहा जाता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined