
मुंबई बीजेपी के युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित कम्बोज उर्फ मोहित भारतीय को बैंक ने डिफॉल्टर घोषित किया है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने मोहित भारतीय की अखबार में तस्वीर छाप कर उन्हें विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक अव्यान ऑर्नामेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंक से लिया कर्ज वापस नहीं लौटाया है। जिसके चलते बैंक ने मोहित भारतीय औ डिफॉल्टर घोषित करते हुए तस्वीर अखबार में प्रकाशित की है।
Published: undefined
डिफॉल्टर होने और तस्वीर अखबार में आने के बाद मोहित भारतीय ने चेतावनी दी है कि वह बैंक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। उनकी तस्वीर जारी की, जिससे उनकी काफी बदनामी हुई है। उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि वह इस कंपनी में कोई पार्टनर नहीं थे, बल्कि पर्सनल गारंटर थे। साथ ही यह भी जानकारी दी कि वह बीते दो सालों में अपने हिस्से का 76 करोड़ रुपये लौटा चुके हैं।
Published: undefined
मोहित भारतीय ने अपनी सफाई में लिखा है, “2014 के इस मामले में लोअर कोर्ट से बैंक ऑफ बड़ौदा पहले मुकदमा हार चुकी है जो ऑन द रिकॉर्ड है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने जिस कंपनी का जिक्र करते हुए मेरी फोटो प्रकाशित की है, मैं उस कंपनी का प्रमोटर नहीं था, केवल पर्सनल गारंटर था। पर्सनल गारंटर के तौर पर मैंने दो साल में 76 करोड़ रुपए की अपने हिस्से की राशि चुका दी। अगर बैंक साबित कर दे कि मेरे ऊपर कोई पैसा बकाया है तो मैं पाई पाई चुका दूंगा।”
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined