
गाजियाबाद कोर्ट में शादी करने पहुंचे हिंदू-मुस्लिम जोड़े के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़का शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे तो कुछ उपद्रवियों ने लड़के के साथ मारपीट की। खबरों के मुताबिक, जब उन दोनों के कोर्ट आने की जानकारी कुछ हिंदू संगठनों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और युवक के साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और दोनों को थाने लेकर आई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Published: undefined
उपद्रवियों का आरोप था कि लड़के ने लड़की को फंसाया है और फिर दोनों शादी करने जा रहे थे।लोगों ने पहले प्रेमी की पिटाई की और फिर जुलूस निकाला। ये सब देखने के लिए लोगों सहित वकीलों की भीड़ लग गयी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाना मुनासिब नहीं समझा।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि लड़की बिजनौर जिले की रहने वाली है और लड़का मध्य प्रदेश का है और दोनों नोएडा में नौकरी करते हैं।
पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined