हालात

'नरेंद्र डिस्ट्रक्टिव एलायंस': शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस का नरेंद्र मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी को बहुत बड़ी व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी को उस संविधान के सामने झुकने के लिए मजबूर किया गया है जिसे उन्होंने पिछले दशक में नष्ट किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले उन पर निशाना साधा और कहा कि आज शाम वह ‘नरेन्द्र डिस्ट्रक्टिव एलायंस’ (एनडीए) के नेता के तौर पर शपथ लेंगे’’ हालांकि वह सभी वैधता खो चुके हैं। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जिसे एनडीए के नाम से जाना जाता है उसी पर ‘नरेन्द्र डिस्ट्रक्टिव एलाएंस’ नाम गढ़ा है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,‘‘ 28 मई 2023 का वो दिन याद है? जब नरेन्द्र मोदी सेनगोल के साथ नए संसद भवन में आए थे और जिसके लिए 15 अगस्त 1947 का एक अलग इतिहास गढ़ा गया था। दरअसल वो सबकुछ न केवल मोदी के सम्राट होने के दावे को सही ठहराने के लिए किया गया था बल्कि तमिल मतदाताओं से अपील करने के लिए भी हुआ था।’’

उन्होंने कहा कि उसी दिन मैंने अभिलेखों का इस्तेमाल करके मोदी के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था। जयराम रमेश ने कहा, ‘‘हम उस ड्रामे का नतीजा जानते हैं। सेनगोल तो तमिल इतिहास का एक सम्मानजनक प्रतीक था, है और बना रहेगा, लेकिन तमिल मतदाताओं या कहें कि भारत के मतदाताओं ने मोदी के दावों को खारिज कर दिया है।’’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी को बहुत बड़ी व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी को उस संविधान के सामने झुकने के लिए मजबूर किया गया है जिसे उन्होंने पिछले दशक में नष्ट किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी तरह से कमजोर ‘एक तिहाई’ प्रधानमंत्री, जिनके पास अब कोई वैधता नहीं है, किसी तरह आज शाम नरेन्द्र डिस्ट्रक्टिव एलायंस (एनडीए) के नेता के रूप में शपथ लेने में कामयाब रहेंगे।’’

प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार को शपथ लेंगे और वह प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं