हालात

मौसम अपडेट: 12 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत जानिए देशभर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 22 से 24 फरवरी तक 12 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की संभावना, तमिलनाडु के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

देश के कई हिस्सों में ठंड का असर बना हुआ है, लेकिन मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 फरवरी से 24 फरवरी तक 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

Published: undefined

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।

Published: undefined

दिल्ली: साफ आसमान, 28 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हालांकि वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Published: undefined

उत्तर प्रदेश: सर्दी कमजोर, कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर कम हो रहा है। 22 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहने का अनुमान है।

हालांकि कुछ इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

Published: undefined

बिहार: कई जिलों में कोहरे की चेतावनी

बिहार के कुछ जिलों में कोहरा और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में कोहरे की संभावना है, उनमें पटना के मैदानी क्षेत्र, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और खगड़िया शामिल हैं।

पटना में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Published: undefined

राजस्थान: दिन में गर्मी का असर

राजस्थान के कई हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

बीते दिन अधिकतम तापमान:

  • बाड़मेर: 33.4°C

  • फलोदी: 31.4°C

  • जालोर: 31.2°C 

  • जोधपुर: 31°C

  • जैसलमेर: 30.3°C

न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published: undefined

कश्मीर घाटी: फरवरी में रिकॉर्ड गर्म दिन

कश्मीर के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री अधिक है।

यह फरवरी महीने का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान है, जिसने 24 फरवरी 2016 को दर्ज 20.6 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

Published: undefined

तमिलनाडु: 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के आसपास सक्रिय वायुमंडलीय परिसंचरण के चलते गरज-चमक के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है।

शनिवार को जिन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है:

  • कन्याकुमारी

  • तिरुनेलवेली

  • तूतीकोरिन (थूथुकुडी)

  • तेनकासी

  • विरुधुनगर

  • थेनी

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined