हालात

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर अस्पताल में भर्ती, 30 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए गए थे

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के करीब 28 दिनों बाद बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अब उन्हें जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे और पार्टी नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। फारूक अब्दुल्ला को 30 मार्च को कोरोना संक्रमित पाया गया था।

गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के करीब 28 दिनों बाद बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके तेजी से सुधार की कामना की है। उन्होंने लिखा कि “डॉ. फारूक अब्दुल्ला जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ मैं आपके पूरे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति