हालात

अभी कुछ और दिन जेल में रहेंगी नवनीत राणा, आज नहीं मिली बेल, अब 4 मई को आएगा फैसला

हनुमान चालीसा विवाद के मामले में बीते एक सप्ताह से जेल में बंद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को कम से कम दो दिन और जेल में गुजारनी पड़ेगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

हनुमान चालीसा विवाद के मामले में बीते एक सप्ताह से जेल में बंद सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को कम से कम दो दिन और जेल में गुजारनी पड़ेगी। दरअसल दोनों की जमानत याचिका पर अदालत आज शाम 5 बजे अपना फैसला सुनाने वाली थी। लेकिन अब इस मामले में अदालत आगामी 4 मई को अपना फैसला सुनाएगी।

बता दें कि सांसद नवनीत राणा की ओर से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ के ऐलान के बाद जमकर हंगामा हुआ था। इसके बाद राणा दंपति को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसी बीच नवनीत राणा के वकील ने जेल प्रशासन पर अपने मुवक्किल को जेल में उचित इलाज नहीं देने का आरोप लगाया है। वकील रिजवान मर्चेंट ने बाइकुला जेल सुपरिटेंडेंट को पत्र लिख कर दावा किया है कि नवनीत राणा स्पोंडिलोसिस से जूझ रही हैं, उन्हें सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

वकील का आरोप है कि नवतीन राणा को फर्श पर बैठने और सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि उन्होंने संबंधित अथॉरिटी से इस बाबत निवेदन भी किया लेकिन उनके निवेदन को स्वीकार नहीं किया गया। राणा के वकील का कहना है कि अगर उनके क्लाइंट की समस्या और भी बढ़ती है या उन्हें कुछ और तकलीफ होती है तो इसका जिम्मेदार जेल प्रशासन होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 May 2022, 6:45 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़