हालात

कांटे की टक्कर के बाद एनडीए ने जीता बिहार, सुबह 3 बजे पूरी हुई गिनती, लेकिन पीएम कर चुके थे पहले ही ऐलान

बिहार विधानसभा का चुनाव एनडीए ने जीत लिया है। करीब 18 घंटे चली वोटों की गिनती के बाद आखिरकार चुनाव आयोग ने एनडीए की जीत का ऐलान कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री इस जीत का ऐलान काफी पहले ही कर चुके थे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव कई मायनों में याद रखा जाएगा। एकदम टी-20 स्टाइल में करीब 18 घंटे की रस्साकशी के बाद बिहार में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की जीत का ऐलान कर दिया गया। चुनाव आयोग ने रात करीब 3 बजे ऐलान किया कि वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली हैं।

चुनाव आयोग ने जो आखिरी आंकड़े जारी किए उसके मुताबिक एनडीए में शामिल बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 4 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 74 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 पर, सीपीआई माले ने 12 सीटों पर, सीपीआई और सीपीएम ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में ओवैसी की एआईएमआईएम ने 5 सीटें जीती हैं, वहीं चिराग पासवान की एलजेपी सिर्फ एक सीट जीत पाई। बीएसपी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। एक निर्दलीय भी चुनाव जीता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म