हालात

इस साल जून तक चुन लिया जाएगा नया कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यसमिति की बैठक में किसानों के साथ खड़ा रहने का भी फैसला

कांग्रेस कार्यसमिति की आज दिल्ली में हुई अहम बैठक में इस साल जून तक नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कर लेने का फैसला लिया गया। बैठक में कार्यसमिति ने विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय लेते हुए प्रस्ताव भी पास किया।

फाइल फोटोः @INCIndia
फाइल फोटोः @INCIndia 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन समेत देश के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी की शीर्ष इकाई ने गहन चर्चा की। इसी बैठक में निर्णय लिया गया कि जून 2021 तक नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि जून 2021 तक नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। सात ही बैठक में तय हुआ कि इससे पहले मई तक हर स्तर पर कांग्रेस के संगठन चुनाव करवा लिए जाएंगे।

इसके अलावा आज कांग्रेस कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का भी निर्णय लिया। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का फैसला किया है। किसानों के समर्थन में कार्यसमिति में एक प्रस्ताव भी पास किया गया, जिसमें आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।

वेणुगोपाल ने बताया कि कार्यसमिति ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में नीचले स्तर से लेकर ऊपर तक आंदोलन की कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत 10 फरवरी से पहले कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगी और 20 फरवरी तक जिला स्तर पर प्रदर्शन होगा। इसके बाद कांग्रेस की ओर से राज्य स्तर पर विरोध-प्रदर्शन होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Jan 2021, 5:16 PM IST

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट