हालात

POK में सर्जिकल स्ट्राइक की खबर झूठ, सेना ने किया साफ- ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई

मीडिया में भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की खबरों पर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सेना की ओर से कार्रवाई की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारतीय मीडिया के कुछ हल्कों में गुरुवार शाम को भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में 'पिनप्वाइंट स्ट्राइक' किये जाने की खबर अफवाह साबित हुई है। एक न्यूज एजेंसी के हवाले से कुछ मीडिया संस्थानों ने ये खबर ब्रेकिंग के तौर पर चलाई थी। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद भारतीय सेना ने खबर का खंडन कर दिया। सेना ने अपने बयान में साफ कहा कि भारतीय सेना द्वारा पीओके में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

भारतीय मीडिया में सेना द्वारा अचानक सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की खबरों के बाद भारतीय सेना में महानिदेशक, सैन्य अभियान के पद पर तैनात लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने बयान देकर कहा कि नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना की ओर से कार्रवाई की खबरें पूरी तरह फर्जी हैं। सेना ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की नीयत से एलओसी से सटे इलाकों में लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलाबारी करती आ रही है। पाक की इस हरकत से एलओसी के करीब भारतीय हिस्सों में कई आम नागरिकों और सुरक्षा बल के जवानों की जान जा चुकी है।

सीमा पार से जारी गोलाबारी के बीच भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ में कामयाब हुए ऐसे ही चार आतंकियों को भारतीय सेना ने आज जम्मू के नगरोटा में एक मुठभेड़ में मार गिराया। सुरक्षा बलों ने ट्रक में छिपकर आ रहे जैश-ए-मोहम्मद के इन चार दहशतगर्दो को मौत के घाट उतार कर पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम कर दिया।

ऐसे में आज दिन भर इस खबर पर गहमागहमी के बीच अचानक शाम में सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया। लेकिन थोड़ी ही देर में ये खबर फर्जी और पूरी तरह से झूठ साबित हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति