
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल मणिपुर के जिरीबाम में हुई तीन महिलाओं और तीन बच्चों की नृशंस हत्या में शामिल एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि एनआईए ने मोइनाथोल गांव के लालरोसंग हमार उर्फ रोसांग और असम के कछार निवासी दिलखोश ग्रांट को बृहस्पतिवार को मिजोरम के आइजोल से गिरफ्तार किया।
जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘यह गिरफ्तारी कल एनआईए-असम पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा आइजोल से एक अन्य आरोपी थांगलीनलाल हमार की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई।’’
Published: undefined
बयान में कहा गया कि पिछले साल 11 नवंबर को मणिपुर के जिरीबाम जिले के बोरेबेकरा इलाके में उग्रवादियों ने तीन महिलाओं और तीन बच्चों का अपहरण कर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined