
असम के करीमगंज में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे।
Published: undefined
आपको बता दें, हादसा गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ। उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस हादसे पर दुख जताया।
उन्होंने ट्वीट किया, आज सुबह बैठाखाल पाथरखंडी में एक दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। एक घायल अस्पताल में भर्ती है। असम पुलिस ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, जो ऑटो को टक्कर मारने के बाद भाग गया। संवेदनाएं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined