हालात

वीडियो: मोदी के जुमलों पर गडकरी की मुहर, ‘हम तो यूं ही लंबे-लंबे वादे कर रहे थे, लोगों ने सचमुच सत्ता दे दी’

कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उस बात से सहमति जता दी है कि मोदी सरकार की बुनियाद जुमलों और झूठे वादों पर खड़ी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया मराठी चैनल पर बात करते केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्र की मोदी सरकार का पहला साल खत्म होते-होते लोगों की जुबान पर आने लगा था कि सत्ता में आने के लिए बीजेपी और पीएम मोदी ने जितने भी वादे किए थे, वे सब कोरे वादे और जुमले थे। दरअसल जुमला शब्द तो खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ही इस्तेमाल किया था, जब उनसे पूछा गया था कि वादे के मुताबिक लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए कब आएंगे।

और अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तो पूरी पोल ही खोल कर रख दी है। उन्होंने एक मराठी चैनल पर बात करते हुए कहा कि, “उन्हें तो कभी उम्मीद ही नहीं थी कि वे सत्ता में आ जाएंगे। फिर लोगों ने कहा कि लंबे-लंबे वादे करना शुरु कर दो। अगर पूरे नहीं हुए तो कौन सा हम सत्ता में आने वाले थे जिन्हें पूरा करना था।“ उन्होंने आगे कहा कि, “लोगों ने सचमुच वोट देकर सत्ता में पहुंचा दिया।“ यह कहकर नितिन गडकरी जोर से हंस पड़ते हैं। इसके बाद जब पूछा गया कि अब जब लोग याद दिलाते हैं तो क्या करते हैं, तो उनका जवाब था कि हम भी हंस देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

यह वीडियो कांग्रेस ने ट्वीट किया है। कांग्रेस ने इस वीडियो के साथ कहा है कि, “नितिन गडकरी जी हमारे विचारों से सहमत दिखते हैं कि मोदी सरकार जुमलों और झूठे वादों की बुनियाद पर बनी है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल