हालात

बिहार MLC चुनाव नतीजों से नीतीश कुमार भी हुए हैरान, कहा- जो जीत का दावा कर रहे थे, वे भी...

विधान परिषद चुनाव परिणाम के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "यह चुनाव कैसे होता है यह सबको पता ही है। एमएलसी चुनाव आम जनता के वोट से नहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव होता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों पर हुए चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि "चुनाव परिणाम से मैं खुद आश्चर्यचकित हूं।" उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कई प्रत्याशी जो जीत का दावा कर रहे थे, वहां भी परिणाम उलट आया है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए नीतीश ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोचहां विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को चुनाव प्रचार करने बोचहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोचहां में एनडीए की जीत होगी।

विधान परिषद चुनाव परिणाम के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "यह चुनाव कैसे होता है यह सबको पता ही है। एमएलसी चुनाव आम जनता के वोट से नहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव होता है। एमएलसी चुनाव परिणाम देख मुझे आश्चर्य हुआ है। कई सीटों पर जहां उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहा थे, वहां परिणाम अलग आया।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछली बार हमारा राजद के साथ गठबंधन था और भाजपा को ज्यादा सीट पर जीत मिली थी। इस चुनाव का रूप ही अलग होता है, जो भी जीते हैं उन सभी को मेरी बधाई है।" उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं, जबकि राजद दूसरे स्थान पर रहा।

नीतीश कुमार शनिवार को पटना में सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अशोक कन्वेंशन सेंटर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अष्टमी से उनका विशेष जुड़ाव था, इसलिए उनकी जयंती चैत्र अष्टमी को मनाई जाती है। उनकी जयंती के दिन सरकारी छुट्टी बिहार सरकार ने घोषित की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, चुनाव आयोग की ओर जाने वाले रास्ते बंद, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

  • ,
  • सावधान! डेटा लीक पर SBI ने जारी किया बयान, डार्क वेब पर 3,897 ग्राहकों की जानकारी लीक, पर फंड पूरी तरह सुरक्षित

  • ,
  • दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई, प्रदर्शन की आशंका के बीच सरकार का फैसला

  • ,
  • Asian Para Games 2026: नितेश-थुलसिमथी की जोड़ी ने बैडमिंटन में जीता सिल्वर, भारत के खाते में 104 मेडल

  • ,
  • 'चीन को क्लीन चिट देना बंद कीजिए़', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से पूछे 3 सवाल