हालात

पिछले 21 साल से नीतीश सरकार, फिर भी बिहार गरीब और पिछड़ा राज्य बना रहा: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट राज्य है। प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी पिछड़ा हुआ है। बिहार की जनता ने 21 साल तक एनडीए को मौका दिया, लेकिन आज भी राज्य देश के सबसे गरीब राज्यों में है।

पिछले 21 साल से नीतीश सरकार, फिर भी बिहार गरीब और पिछड़ा राज्य बना रहा: तेजस्वी यादव
पिछले 21 साल से नीतीश सरकार, फिर भी बिहार गरीब और पिछड़ा राज्य बना रहा: तेजस्वी यादव फोटोः सोशल मीडिया

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 21 वर्षों के शासन के बावजूद बिहार आज भी देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य बना हुआ है।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले 21 वर्षों से राज्य में एनडीए की सरकार है, लेकिन इस अवधि में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य बना रहा। उन्होंने दावा किया कि बेरोजगारी, पलायन और गरीबी के मामले में भी बिहार शीर्ष पर है।

तेजस्वी यादव ने कहा, “निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट राज्य है। प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी राज्य पिछड़ा हुआ है। बिहार की जनता ने 21 साल तक एनडीए को मौका दिया, लेकिन आज भी राज्य की गिनती देश के सबसे गरीब राज्यों में होती है।”

वैशाली जिले के राघोपुर से विधायक तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीते दो दशकों में राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन और अफसरशाही में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के मौजूदा बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी खास नहीं है और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई दिखाई देती है।

तेजस्वी ने कहा, “राज्य में हर दिन हत्या, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब विपक्ष सदन में इन मुद्दों को उठाता है तो सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं होता। केवल पुरानी और घिसी-पिटी बातें दोहराई जाती हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि व्यापक भ्रष्टाचार के कारण सरकारी खजाना खाली हो चुका है। तेजस्वी ने दावा किया कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में राज्य सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी धन की कमी हो सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति