हालात

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर नीतीश ने इशारों में योगी पर साधा निशाना, कहा- कानून बनाने से नहीं होगा समाधान

बिहार के मुख्यमंत्री और बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने इशारों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए महिलाओं में जागरुकता जरूरी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू के सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाश पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा है कि इसके लिए कानून बनाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य की मर्जी हो वह कानून बनाए लेकिन कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिलाओँ में शिक्षा और जागरुकता को बढ़ाना होगा।

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं पूरी तरह पढ़ी लिखी होंगी तो प्रजनन दर कम होगी। हमें लगता है कि 2040 तक जनसंख्या बढ़ोतरी नहीं रहेगी और फिर ये घटना शुरू होगी।

Published: undefined

नीतीश कुमार ने कहा कि "चीन को देख लीजिए, चीन ने एक से दो (बच्‍चों की संख्‍या) किया, अब दो के बाद क्‍या हो रहा है। आप किसी भी देश का हाल देख लीजिए। यह सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं पढ़ी-लिखी रहेंगी तो इतनी जागृति आती है कि प्रजनन दर अपने आप कम होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से समाज के हर वर्ग पर असर होगा।"

ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही नई जनसंख्या नीति को लागू किया है। इसे लागू करते हुए उन्होंने कहा था कि आबादी विस्तार के लिए गरीबी और अशिक्षा बड़ा कारक है। कुछ समुदायों में भी जनसंख्या को लेकर जागरूकता का अभाव है। ऐसे में समुदाय केंद्रित जागरूकता के प्रयास की जरूरत है। नई जनसंख्या नीति 2030 तक प्रभावी रहेगी। योगी सरकार चाहती है कि नई नीति में सभी समुदायों में जनसांख्यकीय संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित प्रयासों पर जोर दिया जाए।

Published: undefined

उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी जनसंख्या नीति के लिए पिछले सप्ताह कहा था कि राज्य के कुछ हिस्सों में जनसंख्या वृद्धि विकास के लिए खतरा है। उन्होंने कहा था अल्पसंख्यकों के विकास से संबंधित उपाय सुझाने के लिए आठ उप-समूह बनाए जाएंगे, जिनमें सदस्य के रूप में राज्य के जातीय मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे।

Published: undefined

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही राज्य में आबादी को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नीति लागू की है। उन्होंने कहा है कि आबादी विस्तार के लिए गरीबी और अशिक्षा बड़ा कारक है। कुछ समुदायों में भी जनसंख्या को लेकर जागरूकता का अभाव है। ऐसे में समुदाय केंद्रित जागरूकता के प्रयास की जरूरत है। नई जनसंख्या नीति 2030 तक प्रभावी रहेगी।

Published: undefined

उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी जनसंख्या नीति के पर पिछले सप्ताह कहा था कि राज्य के कुछ हिस्सों में जनसंख्या वृद्धि विकास के लिए खतरा है। उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यकों के विकास से संबंधित उपाय सुझाने के लिए आठ उप-समूह बनाए जाएंगे, जिनमें सदस्य के रूप में राज्य के जातीय मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • 'मैं अब बदला हुआ इंसान हूं, चौबीसों घंटे मजाक नहीं करता', नामीबिया से मैच के बाद क्यों भड़के ईशान किशन?

  • ,
  • 'मोदी-पुरी शर्म करो...' संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग, लोकसभा 9 मार्च तक स्थगित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की उठाई मांग, लोकसभा 9 मार्च तक स्थगित

  • ,
  • रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने दी धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में किया बड़ा खुलासा

  • ,
  • बेंगलुरु में बड़ा सड़क हादसा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार, बाइक और कैंटर की टक्कर में सात लोगों की मौत