हालात

बिहार: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, इस दिन होगा नई सरकार का गठन

चुनाव नतीजों में भारी बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की औपचारिकताएँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। तय प्रक्रिया के तहत 19 नवंबर को विधानसभा भंग कर दी जाएगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। सोमवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया।

चुनाव नतीजों में भारी बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की औपचारिकताएँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। तय प्रक्रिया के तहत 19 नवंबर को विधानसभा भंग कर दी जाएगी। नई सरकार का गठन 20 नवंंबर को होगा। नई सरकार के शपथ समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां चल रही हैं।

Published: undefined

आज जैसे ही मंत्री परिषद की बैठक बुलाई गई, पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ गई। ये बैठक सचिवालय के कैबिनेट हॉल में हुई, जिसमें वरिष्ठ मंत्रियों ने हिस्सा लिया। चूंकि यह मौजूदा सरकार की अंतिम बैठक थी, इसलिए इसमें एक धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही कैबिनेट ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को राज्यपाल से मिलने और आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करने का अधिकार दिया।

राजभवन तक सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई थी। सीएम आवास से लेकर राजभवन तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार सीधे राजभवन पहुँचे और अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी