हालात

चाहे जितना वोट चोरी कर लें, पीएम मोदी और बीजेपी के जाने का ‘टाइम’ आने वाला है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जनता यह बात समझ गई है कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह देश को बेचने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के 'बब्बर शेरों' याद रखो...नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को कांग्रेस पार्टी हराएगी।

चाहे जितना वोट चोरी कर लें, पीएम मोदी और बीजेपी के जाने का ‘टाइम’ आने वाला है: राहुल गांधी
चाहे जितना वोट चोरी कर लें, पीएम मोदी और बीजेपी के जाने का ‘टाइम’ आने वाला है: राहुल गांधी फोटोः @INCIndia

लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुरुग्राम में कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनाव चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी और बीजेपी भले ही सोच रहे हैं कि इनका राज बना रहेगा, लेकिन इनका जाने का ‘टाइम’ आने वाला है और उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहे जितना ‘वोट चोरी’ कर लें, लेकिन कांग्रेस उन्हें पराजित करेगी।

राहुल गांधी शुक्रवार शाम हरियाणा कांग्रेस के नेता बृजेंद्र सिंह की 'सद्भाव यात्रा' में शामिल हुए, जो पिछले कई महीने से हरियाणा में पदयात्रा कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में करीब 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले राहुल गांधी पहली बार बृजेंद्र सिंह की यात्रा में शामिल हुए।इस मौके पर बृजेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और अन्य नेता भी मौजूद थे।

Published: undefined

राहुल गांधी ने यात्रा के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ हरियाणा का चुनाव बीजेपी ने चोरी किया...अब पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव चोरी किया है। इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना दिया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचन आयोग, नौकरशाही को नियंत्रित कर रखा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ये (प्रधानमंत्री और बीजेपी) सोचते हैं कि अब इनका ही राज रहेगा, इन्हें कोई रोक नहीं सकता। मगर अब इनका (जाने का) टाइम आने वाला है। क्योंकि जनता यह बात समझ गई है कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जी देश को बेचने का काम करते हैं।’’ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘कांग्रेस के 'बब्बर शेरों' याद रखो...नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को कांग्रेस पार्टी हराएगी।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘सद्भाव यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमारे नेताओं ने हरियाणा की नब्ज को समझा है। वे जनता के बीच गए और उनके मुद्दों को करीब से जाना है। मेरी सोच है कि कांग्रेस पार्टी के हर युवा नेता को हर प्रदेश में ऐसी यात्रा करनी चाहिए। यात्राओं से राजनीतिक समझ बढ़ती है, जनता से जुड़ाव होता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है।’’ उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एक संदेश है कि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा।

कांग्रेस नेता ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘इस समझौते से अमेरिका को सबकुछ मिल गया और भारत को कुछ नहीं मिला। अमेरिका के दबाव में आकर नरेन्द्र मोदी ने यह समझौता किया, जबकि हिंदुस्तान का कोई दूसरा प्रधानमंत्री ऐसा समझौता नहीं कर सकता था।’’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया है। इस समझौते में भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ।

Published: undefined

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने बोल नहीं सकते और इसके दो कारण ‘एप्सटीन फाइल’ और उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में मामले का दर्ज होना है। उन्होंने कहा, "अमेरिका में एपस्टीन की 3.5 लाख फाइलें पड़ी हैं। मोदी का पूरा इतिहास और चरित्र उन फाइलों में है। ट्रंप अपने ट्विटर पर खुलेआम कहते हैं कि वह एक मिनट में नरेंद्र मोदी का करियर खत्म कर सकते हैं।"

राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप की इजाज़त के बिना एक शब्द भी नहीं बोल सकते। अगर डोनाल्ड ट्रंप उन्हें कूदने के लिए कहेंगे, तो नरेंद्र मोदी कूद जाएंगे। पूरा देश जानता है कि अडानी बीजेपी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर बनाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप भी यह जानते हैं। इसीलिए उन्होंने अडानी के खिलाफ केस किया है और भारत के प्रधानमंत्री से समझौता किया है। नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप की इजाज़त के बिना एक शब्द भी नहीं बोल सकते। अगर ट्रंप उन्हें कूदने के लिए कहेंगे, तो नरेंद्र मोदी कूद जाएंगे..."

Published: undefined

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन बाकी देश का भी यही हाल है। राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘युवाओं को डिग्री मिल जाती है, लेकिन रोजगार नहीं मिलता। छोटे उद्योगों को तबाह कर दिया गया है, सबकुछ अदाणी, अंबानी को सौंपा जा रहा है, चीन से सस्ता मालकर लाकर भारत में बेचा जा रहा है तथा युवाओं को सोशल मीडिया की लत लगाई जा रही है।’’

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined