
दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल
प्रोफेसर रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला सम्मान
हॉल स्टैनफोर्ड और वुडफोर्ड कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
मंदी से निपटने का मॉडल बनाने के लिए मिला सम्मान
इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रोफेसर रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को दिया जाएगा।दोनों को यह पुरस्कार इंफ्लेशन यानी मंदी और इकोनॉमिक बूम यानी तेजी के बीच अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने से जुड़ी नीतियों के लिए सूक्ष्म आर्थिक आधार का विकास करने के लिए दिया जाएगा।
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने नामों का ऐलान करते हुए कहा कि रॉबर्ट ई हॉल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और माइकल वुडफोर्ड कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। दोनों ने दिखाया कि कैसे आर्थिक मॉडलों का पुनर्निर्माण करके स्थिरीकरण नीति (स्टेबलाइजेशन पॉलिसी) को फिर से सक्रिय किया जा सकता है। महंगाई, उत्पादन और खपत जैसे मैक्रोइकॉनॉमिक वेरिएबल्स (मसलन मंदी, जीडीपी, बेरोजगारी दर जैसे अर्थव्यवस्था के संकेतक) के बीच सांख्यिकीय संबंधों पर मॉडल आधारित करने के बजाय, उन्होंने उन्हें माइक्रो-इकॉनॉमिक फाउंडेशन बनाने का विकल्प चुना।
उनकी रिसर्च से यह समझने में मदद मिली कि सरकारें और केंद्रीय बैंक सही समय पर आर्थिक फैसले लेकर मंदी के असर को कैसे कम कर सकते हैं। दोनों अर्थशास्त्रियों को कुल 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 11 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि बराबर-बराबर मिलेगी। इसमें इस बात की समझ शामिल है कि कैसे व्यक्तिगत परिवारों और व्यवसायों का समग्र समूह अपने कार्यों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है।
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार ऐसे शोध को सम्मान देता है, जिसने अर्थव्यवस्था को समझने या उससे जुड़े फैसले लेने के तरीकों में अहम योगदान दिया हो। विजेता चुनते समय यह भी देखा जाता है कि किसी शोध का लंबे समय में कितना असर पड़ा है। पिछले साल का इकोनॉमिक्स का नोबेल जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया गया था। इनमें से दो अमेरिकी और एक ब्रिटिश प्रोफेसर थे। इन्हें इनोवेशन से होने वाले आर्थिक विकास पर रिसर्च के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसे भी पढ़ेंः कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, 'बेबाक और नए प्रयोग' के लिए सम्मान
अर्थशास्त्र के नोबेल विजेताओं के नाम के ऐलान के साथ ही इस साल के सभी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पूरी हो गई है। चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, शांति और साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पिछले सप्ताह की जा चुकी है। अब दिसंबर में बेल्जियम में एक भव्य समारोह में सभी विजेताओं को नोबेल पुरस्तार प्रदान किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को मिला सम्मान
बता दें, अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की मूल वसीयत में शामिल नहीं था। स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने 1968 में इसकी शुरुआत की थी। इसका आधिकारिक नाम ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार’ है। 1969 में नॉर्वे के राग्नार फ्रिस्क और नीदरलैंड के जान टिनबर्गेन को गतिशील आर्थिक मॉडलिंग में काम के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। नोबेल प्राइज देने वाली संस्था के अनुसार, नोबेल पुरस्कार स्वीडिश वैज्ञानिक और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिए जाते हैं। केवल विश्व युद्ध के कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाए, तो ये पुरस्कार 1901 से लगातार दिए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को मिलेगा सम्मान