हालात

दिवाली के बाद अब फॉग और स्मॉग का एक साथ वार, नोएडा-गाजियाबाद में एक्यूआई फिर 300 के पार

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, आज गाजियाबाद में 362 और नोएडा में 364 एक्यूआई दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को प्रदूषण के बेहद खराब स्तर का सामना करना पड़ सकता है।

दिवाली के बाद अब फॉग और स्मॉग का एक साथ वार, नोएडा-गाजियाबाद में एक्यूआई फिर 300 के पार
दिवाली के बाद अब फॉग और स्मॉग का एक साथ वार, नोएडा-गाजियाबाद में एक्यूआई फिर 300 के पार फोटोः IANS

दिल्ली और एनसीआर में दिवाली से पहले हुई बरसात से लोगों को प्रदूषण और स्मॉग से निजात मिली थी और लोगों ने जमकर त्योहार के मजे उठाए और खूब पटाखे जलाए। लेकिन अब दिवाली बीतते ही जमकर हुई आतिशबाजी का असर दिखाई देने लगा है। एनसीआर में फॉग और स्मॉग का एक साथ वार हुआ है। नोएडा में को एक्यूआई फिर 300 के पार पहुंच गया है।

स्मॉग के साथ अब फॉग का दोगुना असर लोगों को झेलना पड़ेगा। नोएडा और गाजियाबाद की अगर बात करें तो यहां पर एक्यूआई अब 300 के पार पहुंच गया है और जल्द ही 400 के आंकड़े को छूने की बात सामने आ रही है। सर्दियां बढ़ने के साथ ही कुहासे का भी प्रकोप बढ़ेगा जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में बरसात होने की कुछ खास संभावना नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए एनसीआर के लोगों को स्मॉग के साथ फॉग का भी दोगुना वार झेलना पड़ेगा। आज की अगर बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में 362 और नोएडा में 364 एक्यूआई दर्ज किया गया है और यह आंकड़े सीपीसीबी की एप पर आज सुबह 11 बजे की अपडेट के बाद दर्ज किए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को प्रदूषण के बेहद खराब स्तर का सामना करना पड़ सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति