हालात

अब अमेरिकी अधिकारियों पर पेगासस का हमला, विदेश विभाग के अफसरों का आईफोन हुआ हैक

एनएसओ समूह के प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा है कि कंपनी इन रिपोर्ट्स की जांच करेगी। एनएसओ ग्रुप को अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन द्वारा निर्यात निषेध सूची में रखा गया है जो इसे अमेरिका से कुछ प्रकार की तकनीक प्राप्त करने से प्रतिबंधित करता है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अमेरिकी विदेश विभाग के कम से कम 11अधिकारियों के आईफोन को इजरायल स्थित एनएसओ ग्रुप के पेगासस के जरिये हैक किया गया था। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने युगांडा में अमेरिकी विदेश विभाग के 11 कर्मचारियों को सूचित किया है कि उनके आईफोन हैक किए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार देर रात कहा गया, "जांचकर्ताओं ने हमले को एक इजरायली प्रौद्योगिकी कंपनी एनएसओ ग्रुप द्वारा विकसित एक उपकरण से जोड़ा है, जिसे बाइडेन प्रशासन द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया था।" रिपोर्ट में कहा गया है कि हैक किए गए फोन विदेश विभाग के ईमेल पते से जुड़े थे।

एनएसओ समूह के प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा है कि कंपनी इन रिपोर्ट्स की जांच करेगी। एनएसओ ग्रुप को अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन द्वारा निर्यात निषेध सूची में रखा गया है जो इसे अमेरिका से कुछ प्रकार की तकनीक प्राप्त करने से प्रतिबंधित करता है।

एनएसओ ग्रुप के खिलाफ मुकदमा दायर करने के बाद एप्पल ने थाईलैंड, अल सल्वाडोर और युगांडा से शुरू होकर राज्य-प्रायोजित हैकरों के शिकार लोगों को खतरे की सूचना का अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। एप्पल इजरायल की कंपनी को किसी भी एप्पल सॉफ्टवेयर, सेवाओं या उपकरणों का उपयोग करने से प्रतिबंधित करने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा चाहता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट