हालात

ट्रम्प के बदल गए सुर: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन मिलने पर की भारतीयों और मोदी की तारीफ, कहा- यह मानवता का कदम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सुर बदलने में माहिर हैं। पहले धमकी देने के बाद उन्होंने अब भारतीयों और पीएम मोदी की तारीफ की है। उनके रुख में बदलाव भारत द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी दिए जाने के बाद आया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अगर भारत ने हमें हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन नहीं दी, तो हम भारत से इसका बदला लेंगे...यह शब्द अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के थे, जो उन्होंने दो दिन पहले ही कहे थे। उन्होंने यह बात तब कही थी जब भारत ने कई जरूरी मेडिसिन के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन ट्रम्प की धमकी के आगे झुकी मोदी सरकार ने आनन-फानन इन दवाओं के निर्यात पर पाबंदी हटा दी, जिसके बाद अब ट्रम्प के सुर बदले हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बुधवार को इस कदम के भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने इसे मानवता की मदद बताते हुए मोदी के मजबूत नेतृत्व और भारत के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

ट्रंप ने कहा, 'असाधारण परिस्थितियों के लिए दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर निर्णय लेने के लिए भारत और भारतीय लोगों को धन्यवाद। इसे भुलाया नहीं जा सकेगा! इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में अपने मजबूत नेतृत्व के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया।

गौरतलब है कि ट्रम्प की धमकी के आगे झुकने पर मोदी सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी और विपक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। यहां तक कि ट्विटर पर #डरपोक_मोदी नंबर एक पर ट्रेंड करने लगा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे