हालात

पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र कार्यमुक्त, जानिए कौन लेगा उनकी जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया है, जिसे पीएम ने स्वीकार भी कर लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय में पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है।

पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र (फोटो सोशल मीडिया)
पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र (फोटो सोशल मीडिया) 

पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पीएम ने उनसे सितंबर को दूसरे सप्ताह तक कामकाज देखने को कहा है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि नृपेंद्र मिश्रा ने कार्य से मुक्त होने की इच्छा जताई थी।

पीएम मोदी ने दो और ट्वीट में उनके कामकाज की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि, “ 2014 में जब मैंने प्रधानमंत्री के रूप में दायित्व संभाला, तब मेरे लिए दिल्ली भी नई थी और नृपेंद्र मिश्रा जी भी नए थे। लेकिन दिल्ली की शासन-व्यवस्था से वे भली-भांति परिचित थे। उस परिस्थिति में उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। ”

पीएम ने लिखा है कि,”2019 के चुनाव नतीजे आने के बाद श्री नृपेंद्र मिश्रा जी ने खुद को प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद से सेवामुक्त किए जाने का अनुरोध किया था। तब मैंने उनसे वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया था।

वहीं सोशल मीडिा पर शेयर किए जा रहे एक पत्र में नृपेंद्र मिश्रा ने अपने इस फैसले पर कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना बेहद अच्छा रहा। पीएम ने मुझे अवसर दिया इसके लिए आभारी हैं। मेरे लिए अब आगे बढ़ने का समय है। मैं जनहित से जुड़े मामलों में हमेशा पहले की तरह सक्रिय रहूंगा।’

इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री ने पूर्व आईएएस अधिकारी पी के सिन्हा को ओएसडी नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि सिन्हा ही नृपेंद्र मिश्र की जगह पीएम के प्रधान सचिव बनेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!