
हरियाणा के नूंह हिंसा के एक इनामी बदमाश वसीम की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें, वसीम 25 हजार रुपए का इनामा बदमाश है। फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक वसीम के साथ मुठभेड़ तावड़ू में स्थित अरावली पहाड़ के खंडहर में हुई। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी।
दोनों तरफ से फायरिंग होने के बाद वसीम के पैर में गोलियां लग गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद उसे अरेस्ट कर इलाज के लिए नल्हड मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। वसीम के पास से एक अवैध देशी कट्टा और 5 राउंड भी बरामद किए गए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined