हालात

नूंह हिंसाः हरियाणा के पलवल में हिंदू महापंचायत का आयोजन, ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा फिर शुरू करने का ऐलान

महापंचायत मूल रूप से नूंह में ही आयोजित होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से नूंह प्रशासन ने इसे नामंजूर कर दिया और किसी तरह के पंचायत की इजाजत नहीं दी। हालांकि, बाद में पलवल प्रशासन ने महापंचायत के लिए करीब 500 लोगों के इकट्ठा होने की सशर्त अनुमति दे दी।

 हरियाणा के पलवल में हिंदू महापंचायत का आयोजन
हरियाणा के पलवल में हिंदू महापंचायत का आयोजन फोटोः IANS

इस महीने की शुरुआत में हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसक झड़पों के बाद एक हिंदू समूह सर्व हिंदू समाज ने आज हरियाणा के पलवल में एक महापंचायत बुलाई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को फिर से शुरू करने पर चर्चा की गई। महापंचायत में आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग एकत्र हुए, जिसमें ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा फिर से आयोजित करने का फैसला हुआ। इसके लिए 28 अगस्त की तारीख तय की गई है।

Published: undefined

नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में नासिर और जुनैद की हत्या के आरोपी गोरक्षक मोनू मानेसर के शामिल होने की खबरों पर भीड़ ने यात्रा को बाधित कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से भड़की हिंसा में दो होम गार्ड जवानों और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई वाहनों को आग लगा दी गई और भारी पथराव किया गया।

Published: undefined

इसके बाद आज नूंह की सीमा से सटे पलवल जिले के पोंडरी गांव में सर्व हिंदू समाज द्वारा हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत मूल रूप से नूंह में ही आयोजित होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से नूंह प्रशासन ने इसे अस्वीकार कर दिया और किसी तरह की पंचायत की इजाजत नहीं दी।

Published: undefined

हालांकि, बाद में पलवल प्रशासन ने महापंचायत के लिए लगभग 500 लोगों के इकट्ठा होने की सशर्त अनुमति दे दी। साथ ही प्रशासन ने आयोजकों को चेतावनी दी कि महपंचायत के दौरान अगर कोई भी किसी भी तरह का अभद्र भाषण करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन शर्तों के साथ पलवल में सर्व हिंदू समाज ने पंचायत का आयोजन किया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • पेट्रोल-डीजल पर जारी रहेगी महंगा की मार, 2022 की तरह लगातार बढ़ेंगे दाम? तेल कंपनियों ने दिया बड़ा संकेत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'मोदी जी आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं?', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के पवन खेड़ा

  • ,
  • राहुल गांधी रायबरेली-अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • ,
  • 'आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट...', पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर PM मोदी पर बरसे खड़गे

  • ,
  • आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई नेताओं को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस