हालात

नुपूर शर्मा को SC ने फटकारा, कहा- आपके बयान से पूरे देश में लगी आग, TV पर आकर देश से मांगनी चाहिए माफी

SC ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। SC ने कहा कि उन्होंने और उनके बयान ने पूरे देश में आग लगा दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में दर्ज सभी प्राथमिकी को जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। नूपुर शर्मा का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

नूपुर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने टिप्पणी के लिए माफी मांगी और टिप्पणियों को वापस ले लिया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी।

SC ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। SC ने कहा कि उन्होंने और उनके बयान ने पूरे देश में आग लगा दी है। SC ने कहा कि टीवी चैनल और नुपुर शर्मा को ऐसे मामले से जुड़े किसी भी एजेंडे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम