
इजराइल और फिलिस्तीन में जंग के बीच फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सुरक्षित भारत लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर परेशानी साफ दिखाई दे रही थी। वह क्रेप कलर का ट्रैक पैंट और स्वेटशर्ट पहने नजर आईं। वह एयरपोर्ट से निकलकर सीधे अपनी कार में बैठ गई।
Published: undefined
नुसरत भरूचा हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए इजरायल गई थीं। लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और एक्ट्रेस वहां फंस गईं। भारतीय दूतावास की मदद से उन्हें वापस भारत लाया गया। वह कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं।
Published: undefined
उधर इजराइल और हमास के बीच जंग तेज हो गई है। हमास द्वारा रात भर किए गए रॉकेट हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने गाजा पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया है। इजराइल ने भीषण हवाई हमलों के साथ हमास के ठिकानों पर बुलडोजर चला दिया है।
Published: undefined
फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के लड़ाकों ने इजराइल पर हमला बोलते हुए कई मिसाइलें दागा, जिसके चलते इजराइल मीडिया के अनुसार 300 से अधिक नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं 1,500 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अलावा, दर्जनों लोगों का अपहरण करने की खबरें भी आई हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined